फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की बयासी की नोटिस

आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की बयासी की नोटिस

Mon, 31 Dec 2018 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की बयासी की नोटिस
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पिछले वर्ष 22 अप्रैल को दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी अभियुक्त अंकुर यादव के घर पर रविवार को पुलिस ने बयासी की नोटिस चस्पा कर हाजिर होने का अंतिम अवसर दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 22 अप्रैल 2017 को एस्सार पेट्रोल पंप पर दिन में 11 बजे के लगभग तीन बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप के मुनीम से हजारों रुपये नगदी लूट ले गए थे। इस मामले में मुनीब दिनेश सिंह कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने अंकुर यादव निवासी नसरतपुर थाना बिरनो, रवि यादव निवासी धरम्मरपुर थाना करंडा एवं सिंटू उर्फ साधू यादव निवासी चकेरी थाना करंडा को नामजद किया था। रवि यादव एवं सिंटू उर्फ साधू यादव ने न्यायालय में हाजिर होकर जमानत करा लिया है, जबकि अंकुर यादव अभी तक फरार चल रहा है। बार-बार दबिश देने के बाद भी न तो न्यायालय में हाजिर हो रहा है और न ही पुलिस की गिरफ्त में आ रहा है। रविवार को अभियुक्त अंकुर के घर पर उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने नोटिस चस्पा कर न्यायालय में हाजिर होने का अंतिम अवसर दिया है। इस कार्रवाई से अंकुर के परिवार वालों के साथ ही गांव के अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed