{"_id":"5ada1df74f1c1b85028b5945","slug":"201524243959-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात विद्युत तार के शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी और शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेत में खड़ी गेहूं की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
देवकली संवाददाता के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी राजनारायण कुशवाहा की 12 विस्वा गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत से उठ रहे धुएं के गुबार को देख ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। जखनिया संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली के शाहापुर गांव निवासी विंध्याचल गिरी की गेहूं के खेत में गुरुवार की रात में विद्युत तार के आपस में सटने से निकली चिंगारी से सात विस्वा खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।