फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वाहन के धक्के से वृद्धा घायल, बोलेरो क्षतिग्रस्त

वाहन के धक्के से वृद्धा घायल, बोलेरो क्षतिग्रस्त

Tue, 13 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
वाहन के धक्के से वृद्धा घायल, बोलेरो क्षतिग्रस्त
सुहवल (गाजीपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हमीद सेतु पुल पर सोमवार को एक निजी विद्यालय के वाहन ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। घटना में बाइक पर सवार वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े जाने के भय से वाहन लेकर भाग रहे चालक ने कुछ दूरी पर एक बोलेरो को सामने से धक्का मार दिया। घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। इससे नाराज राहगीरों और आसपास के लोगों ने चालक को दबोच लिया और सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आंधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया।

बेमुआ गांव निवासी मंगला पांडेय की पत्नी सुघरी देवी (60) अपने पट्टीदार जयप्रकाश पांडेय के साथ बाइक पर बैठकर बैंक जा रही थी। बाइक जैसे ही पुल पर पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार आ रहे एक निजी पब्लिक स्कूल वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार वृद्धा घायल हो गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए गंगा पुल के पास मौजूद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद वृद्धा को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद चालक पकड़ाने के डर से वाहन लेकर भागने लगा। जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचा गाजीपुर से आ रही एक बोलेरो में सामने से धक्का मार दिया। संयोग रहा कि इस घटना में बोलेरो चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन बोलेरो सामने से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नाराज आसपास के लोगों ने विद्यालय के वाहन चालक को पकड़ लिया और पुल पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे जाम कर दिया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर 11 बजे जाम समाप्त कराया और चालक सहित वाहन को कब्जे में लेकर रजागंज चौकी ले आई लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही कब्जे में लिए गए चालक और वाहन को छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पांडेय ने बताया कि घायल की तरफ से सूचना मिली है। चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed