{"_id":"5a4e621a4f1c1b4a018b5ac2","slug":"201515086362-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित तीन के खिलाफ दर्ज हुई दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित तीन के खिलाफ दर्ज हुई दहेज हत्या की रिपोर्ट
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। मरदह थाना क्षेत्र के जसौली गांव की रहने वाली एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के ऊपर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बलिया जिले के नरहीं गांव निवासी मारकंडेय उपाध्याय ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रज्ञा पांडेय की शादी 20 जनवरी 2017 को मरदह थाने के जसौली उचौर गांव निवासी बागीश पांडेय के पुत्र प्रतीक पांडेय से मुंह मांगे दहेज के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष वाले हुडई कार की मांग करने लगे। इसके लिए प्रज्ञा को प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मेरी एक न सुनी। इसी दौरान 31 दिसंबर को फोन आया कि प्रज्ञा आग से जल चुकी है। वहां जाने पर पता चला की वह वाराणसी अस्पताल में भर्ती है। वहां जाने के बाद दो दिनों तक परिजनों ने मुझे बहकाया, तब तक मेरी बेटी दम तोड़ चुकी थी।
इस संबंध में कासिमाबाद सीओ डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मृतक प्रज्ञा पांडेय के पिता मारकंडेय उपाध्याय की तहरीर पर पति प्रतीक पांडेय, ससुर बागीश पांडेय एवं सास शारदा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।