{"_id":"5c5c71c8bdec227386331c20","slug":"191549562312-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई महिला की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं हुई महिला की शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ढढ़नी मार्ग पर बीते शुक्रवार को पानी से भरे गड्ढे में बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का शव मिलने के छह दिन बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस संबंध में बुधवार को ढढ़नी रणवीर राय के चौकीदार बेचन पासवान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य मिटाने का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस महिला का पता लगा रही है।
एक फरवरी की दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि ढ़ढ़नी रोड के किनारे पानी भरे गड्ढे में बंद बोरे में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का कपड़ा एवं शरीर का कुछ भाग डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रख लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण दम घुटने से होना बताया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।