फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अराजक तत्वों ने तोड़ी डीह बाबा की प्रतिमा

अराजक तत्वों ने तोड़ी डीह बाबा की प्रतिमा

Sun, 09 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने तोड़ी डीह बाबा की प्रतिमा
मरदह(गाजीपुर)। शनिवार की रात थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में स्थित डीह बाबा की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा स्थल पर एक जाति विशेष का नारा भी लिख दिया। रविवार की सुबह जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण हो-हल्ला करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब बहलोलपुर गांव के कुछ लोग डीह बाबा की प्रतिमा के पास से गुजर रहे थे तो देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और कुछ ही देर में दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोग हो-हल्ला करने लगे। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम कासिमाबाद मंशा राम सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान रामनवमी राम ने आश्वसन दिया कि वह अपने स्तर से डीह बाबा की प्रतिमा की मरम्मत कराएंगे। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी मामले की छानबीन करते हुए अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed