फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाया एक लाख

उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाया एक लाख

Thu, 30 Nov 2017 11:05 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाया एक लाख
बहादुरगंज। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार में गुरुवार को उचक्कों ने बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये उड़ा दिए। डिग्गी का ताला टूटा देख पीड़ित के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात उच्चकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

हसना गांव निवासी चंदन कुमार खरवार बुधवार को स्टेट बैंक से करीब 70 रुपये उतारकर घर चले गए। फिर सुबह पहुंचकर अपने खाते से 30 हजार रुपये उतारे और एक लाख रुपये लेकर डाकखाना सुकन्या योजना में तीन बच्चियों के नाम से 30-30 हजार रुपये जमा करने पहुंचे। डाकखाने के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी की वजह से वह बैरंग घर वापस लौटने के लिए बाइक से निकल पड़े। बहादुरगंज बाजार में रुककर एक चाट की दूकान पर नाश्ता करने लगे। इतने ही देर में उचक्कों ने डिग्गी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये उड़ा दिए। जब पीड़ित बाइक के पास पहुंचा तो डिग्गी का ताला टूटा देखकर भौचक रह गए। बात समझते देर नहीं लगी, डिग्गी में रखा पैसा गायब था। वह वहीं चिखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed