फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नीचे लटके हाईटेंशन तार से सटा ट्रक, लगी आग

नीचे लटके हाईटेंशन तार से सटा ट्रक, लगी आग

Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
नीचे लटके हाईटेंशन तार से सटा ट्रक, लगी आग
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के फुली गांव के पास दिलदारनगर-जमानिया मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह काफी नीचे लटके हाईटेंशन तार की जद में आने से खाली ट्रक में आग लग गई। जानकारी होते ही चालक ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद ग्रामीणों ने नहर के पानी से आग पर काबू पाया, जिससे ट्रक पूरी तरह से जलने से बच गई।
विज्ञापन

रक्सहा गांव निवासी मुर्शीद आलम खान का ट्रक इसी गांव का निवासी शाहरुख अली चलाता है। वह खाली ट्रक को लेकर नाथूपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए गया था। तेल भराने के बाद किसी कार्य से जमानिया-दिलदानगर मुख्य बड़ी नहर मार्ग की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे नहर पुलिया से जैसे ही ट्रक को घुमाया, ऊपर से गुजरे और काफी नीचे लटके हाईटेंशन तार में ट्रक का पिछला हिस्सा सट गया। ट्रक का ढाला तिरपाल से ढंका होने से तिरपाल में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही आनन-फानन में चालक ने नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना की जानकारी होते ही कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद शोर-शराबा के बीच लोगों ने काफी प्रयास के बाद नहर के पानी से आग को बुझाया। लोगों की तत्परता से ट्रक की अगला हिस्सा जलने से बच गया। इस दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष था। उनका कहना था कि क्षेत्र में तमाम मार्गों पर हाईटेंशन का तार काफी नीचे लटका हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके विभाग तारों को ऊपर कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। इससे ऐसा लग रहा है कि शायद कोई बड़ी दुर्घटना के बाद विभाग इन खतरनाक तारों की सुधि ले। यह तो संयोग था कि आज हुई दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed