{"_id":"5bec63e0bdec2269704581ea","slug":"181542218720-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, हजारों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, हजारों का नुकसान
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर मोहल्ला के पास बुधवार की शाम नो इंट्री के बावजूद तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुस गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन सहित चालक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
जमानियां से जिला मुख्यालय की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराता हुआ गुरू नरायण के मकान की दीवाल को तोड़कर घुस गया। संयोग अच्छा रहा कि ट्रक का अगला पहिया सड़क के किनारे बने नाले में फंस गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रक को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने वाराणसी के धरहरा गांव, चौबेपुर निवासी चालक मनोज यादव को ट्रक सहित कोतवाली ले आई। घटना की जानकारी होने पर बिजली विभाग के एसडीओ बीके राव ने विभाग के लगाए गए खंभे की क्षतिपूर्ति के लिए भी आवेदन दिया है। पीड़ित महिला आशा देवी ने बताया कि ट्रक के धक्के से घर में रखा सामान सहित मकान का छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गया है। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है चालक और ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है।