फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बस की जद में आने से युवक की मौत, सड़क जाम

बस की जद में आने से युवक की मौत, सड़क जाम

Mon, 18 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
बस की जद में आने से युवक की मौत, सड़क जाम
खानपुर/औड़िहार(गाजीपुर)। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -29 पर स्थित शादी-भादी ग्राम के निकट गाजीपुर से वाराणसी जा रही एक निजी बस ने मोटर साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से नाराज ग्रामीण शव को सिधौंना लेकर आए और राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दर्जनभर वाहनों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। इतना ही नहीं वाहनों को फूंकने का भी प्रयास किया गय्रा, लेकिन संयोग था कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहनों को जलने से बचा लिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक एनएच पर आवागमन ठप रहा। जाम की खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी सत्यम़ मिश्रा और सीओ मन्नीराम गौड़ जाम हटाने के लिए मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत करते रहे। भीड़ शव को लेकर चिलचिलाती धूप में एनएच पर डटी रही। इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा। दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना निवासी सुनील यादव (35) पुत्र बाढू यादव सोमवार को करीब 11 बजे मोटर साइकिल से सैदपुर जा रहा था। वह जैसे ही शादी-भादी गांव के पास पहुंचा, एक निजी बस की जद में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही सिधौना गांव में कोहराम मच गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों के साथ मिल कर घटना स्थल से शव को सिधौना बाजार ले आए। स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद भी आक्रोशित भीड़ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। ग्रामीणों ने सिधौना बाजार के पास एनएच-29 को जाम कर दिया। लोग मौके पर जिले के आला अफसरों को बुला रहे थे। लोग काफी देर तक अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी मशक्कत के बाद एसडीएम सत्यम मिश्रा और सीओ मन्नीराम के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद किसी तरह शव कब्जे में लिया गया और जाम समाप्त कराया गया। सड़क जाम पूर्वाह्न 11 बजे से एक बजे तक चला। सड़क जाम खत्म होने के बाद भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो करीब चार से पांच किमी तक जाम लगा रहा। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed