फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान से नकदी और जेवरात की चोरी

मकान से नकदी और जेवरात की चोरी

Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मकान से नकदी और जेवरात की चोरी
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के महेशपुर प्रथम गांव में रविवार की रात चोरों ने पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान को खंगाल डाला। इस दौरान 25 हजार नकदी सहित 50 हजार के जेवरात सहित अन्य सामान उठा ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

क्षेत्र के महेशपुर प्रथम गांव में इश्तियाक के परिवार की महिलाएं रोज की तरह रविवार को भी खाना खाने के बाद छत पर सोई थीं, जबकि पुरुष बाहर सो रहे थे। देर रात चोर दीवार फांद कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरे में रखा एक बक्सा और एक बैग उठा ले गए। गांव के उत्तर तरफ बक्सा तोड़ कर उसमें रखा हजारों नकदी, हजारों के जेवरात और कपड़ा लेकर फरार हो गए। टूटा बक्सा वहीं पर छोड़ दिया, जबकि बैग में सामान लेकर चले गए। सुबह जागने के बाद जब घर की महिलाएं छत से नीचे आकर कमरे में पहुंची तो चोरी का पता लगा। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पीड़ित ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेते हुए छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि चोर 25 हजार नकदी और करीब 50 हजार का जेवरात तथा कपड़ा ले गए हैं। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि जिस मकान को चोरों ने निशाना बनाया है, वह पुलिस चौकी के काफी करीब है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों के मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं था और वह वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed