फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने 31 दिन बाद दर्ज की छेड़खानी की रिपोर्ट

पुलिस ने 31 दिन बाद दर्ज की छेड़खानी की रिपोर्ट

Sun, 23 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 31 दिन बाद दर्ज की छेड़खानी की रिपोर्ट
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 दिन पूर्व एक महिला के साथ पांच युवकों ने छेड़खानी की थी। थाना में सूचना देने के बाद भी पुलिस ने घटना को गंभीरता से न लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह के निर्देश पर 31 दिन बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति के साथ वाराणसी इलाज कराने के लिए बीते 19 अगस्त को गई थी। दवा लेने के बाद ट्रेन से घर लौट रही थी। भदौरा रेलवे स्टेशन अपने पति के साथ उतर गई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र में अपने गांव जाने के लिए देर रात हो जाने के कारण कोई साधन नहीं मिला तो अपने भाई को बाइक लेकर आने की सूचना दी। इसके बाद पैदल अपने पति के साथ गांव की तरफ चल दी। रात में करीब साढ़े 11 बजे रास्ते में गांव के ही दो युवक अपने तीन साथियों के साथ रास्ते में शराब के नशे में छेड़खानी करने लगे। जब मेरे पति ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनको मारपीट कर नहर में फेंक दिया और फरार हो गए। मेरा भाई बाइक लेकर आया तो मैं पति के साथ घर पहुंची। दूसरे दिन दिलदारनगर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से निराश पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी जमानिया से मिलकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 31 दिन बाद छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शाहजहां अंसारी और इरफान सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed