फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   करेंट लगने से कला अनुदेशक की मौत

करेंट लगने से कला अनुदेशक की मौत

Fri, 27 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
करेंट लगने से कला अनुदेशक की मौत
सादात(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सतना गांव के दलित बस्ती निवासी कला अनुदेशक की घर में करेंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाई।
विज्ञापन

सतना गांव के दलित बस्ती निवासी रामसूरत राम पुत्र पन्नालाल (28) उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर में कला अनुदेशक पद पर तैनात था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मकान के कमरा में आलमारी से किताब निकाल रहा था। आलमारी से होकर बिजली का तार गुजरा था, जो कटा हुआ था। अचानक पन्नालाल का हाथ कटे तार के संपर्क में आ गया, जिससे करेंट की वजह से वह उससे चिपक गया। परिवार के लोग जब कमरे में गए तो देखा कि पन्नालाल जमीन पर गिरा था और उसके हाथ से तार सटा हुआ था। यह देख लोगों को यह समझने में देर नहीं लगी कि उसे करेंट लगा है। परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में बिजली को बंद किया, लेकिन तब तक पन्नालाल की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस परिवार के लोगों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस दुर्घटना से जहां मृतक के घर में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed