फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मां की तहरीर पर बेटी को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज

मां की तहरीर पर बेटी को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
मां की तहरीर पर बेटी को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के देवा गांव निवासी एक महिला ने गुरुवार की सुबह थाना में तहरीर देकर बीती रात एक युवक द्वारा बेटी को गोली मार कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

देवा गांव निवासी भीम बांसफोर की पत्नी पन्ना देवी ने गुरुवार को थाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते मंगलवार की रात उसकी दस वर्षीय पुत्री रिंकू झोप़डी में सो रही थी। इसी दौरान करीब नौ बजे गांव का ही राजेश पांडेय शराब के नशे में धुत होकर झोपड़ी के पास पहुंचा और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शोर-शराबा करने लगा। शोर सुनकर रिंकू झोपड़ी से बाहर निकली तो युवक ने उस पर तमंचा से फायर कर दिया, जिसका छर्रा रिंकू के सिर में लगा, जिससे वह घायल हो गई। वारदात के बाद युवक वहां से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बालिका की मां पन्ना देवी की तहरीर के आधार पर राजेश पांडेय के खिलाफ एससी-एसटी का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed