{"_id":"5ba7d1b2867a557ebb22e4f5","slug":"161537724850-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। रेवतीपुर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव स्थित एक मकान में छापा मारा। इस दौरान बिना नंबर की चोरी की बाइक सहित अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को दबोच लिया। जबकि एक दूसरा चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस बाइक सहित चोर को थाना ले आई।
थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को शनिवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर साधोपुर गांव निवासी कुछ युवक जो अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह से संपर्क बनाए हुए हैं। चोरी की बाइक चुराकर उसे खरीद-फरोख्त करने का काम करते हैं। वह एक चोरी की बिना नंबर की बाइक कहीं बेचने की फिराक में लगे हुए हैं। यह सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरकत में आ गए और उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्रा, सुरेशचंद्र सरोज एवं रविंद्र आदि पुलिस कर्मियों के साथ रामपुर, साधोपुर गांव में स्थित एक मकान पर छापा मारा। इसी बीच दो युवकों ने छत के सहारे कूदकर भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र चौधरी निवासी रामपुर साधोपुर बताया। बताया कि वह बाइक चोरी के कार्य में काफी समय से लिप्त है। बीते वर्ष जून माह में बलिया जिले के शास्त्री नगर कालोनी से पैशन-प्रो बाइक चुरा लिया था, जिसे बेचने की फिराक में अपने साथी के साथ लगा हुआ था। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजेंद्र चौधरी जो एक अंतर जनपदीय बाइक गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके घर छापामारी कर एक बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद की गई है। बाइक बलिया जिले के शास्त्री नगर कालोनी से चोरी हुई थी। इस मामले में बलिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।