फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Sat, 09 Jun 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक आईटीआई स्कूल के पास शनिवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे
विज्ञापन

उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
क्षेत्र के बहराइच गांव निवासी राजेश राजभर (28) सुबह अपनी बाइक से अपनी बहन के घर सरवनडीह गया था। वहां से वह शाम को घर वापस लौट रहा था। करीब साढ़े छह बजे एक आईटीआई स्कूल के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया जबकि राजेश के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस दोनों बाइक को थाना ले आई। इस मामले में मृतक के भाई बृजेश ने घायल बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed