फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Fri, 14 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में गुरुवार को एक सराफा की दुकान में घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पर पिस्टल से फायर कर दिया। संयोग रहा कि गोली मिस कर गई। इससे व्यवसाई बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस मामले में व्यवसायी ने दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर सहाबलपुर मोड़ के पास संतलाल ज्वेलर्स की दुकान है। दोपहर करीब दो बजे सराफा व्यवसाई संतलाल वर्मा दुकान में ग्राहकों को सामान दिखा रहे थे। इसी बीच नकाबपोश एक बदमाश दुकान के भीतर गया और पिस्टल से दो फायर व्यवसायी के उपर किया। संयोग से दोनों फायर मिस हो गया। इससे घबराकर दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। इस घटना के बाद दुकान में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहक दुकान से चले गए। इसकी जानकारी होते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महमूद अली के साथ प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव दुकान पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। इसके बाद सराफा व्यवयायी से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में आभूषण व्यवसाई ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए लिखा है कि यह लोग कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं। इसी प्रकार मेरे भाई के ऊपर भी 24 मई को राजापुर पानी टंकी के पास हमला किया गया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर बदमाशों को चिन्हित करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed