फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीणों ने अधिकारी और सफाई कर्मियों को बनाया बंधक

ग्रामीणों ने अधिकारी और सफाई कर्मियों को बनाया बंधक

Thu, 06 Jun 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिकारी और सफाई कर्मियों को बनाया बंधक
मनिहारी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिखड़ी में नाली की सफाई न होने के कारण महीनों से सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा था। बार-बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान न कराए जाने से नाराज ग्रामीण गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश यादव के नेतृत्व में रामलीला मैदान सिखड़ी में धरना पर बैठ गए। वहां पहुंचे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सफाई कर्मियों को बंधक बना लिया। एडीओ पंचायत द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन देने पर उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने की जानकारी होते ही ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र कुमार दो सफाई कर्मियों के साथ वहां पहुंचे। नाराज धरनारत लोगों ने जबरदस्ती इन लोगों को बंधक बना लिया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने मोबाइल से इसकी सूचना पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे को दी। इस पर पंचायत राज अधिकारी ने तत्काल एडीओ पंचायत मनिहारी को मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता करने को कहा। इस पर वह मौके पर पहुंचे। उनसे वार्ता के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि नालियों की साफ-सफाई न होने से मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि ब्लाक की सबसे बड़ी दूसरी ग्राम पंचायत है, जिसमे 14 पूर्वे होने के बाद भी यहां पर केवल दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यहां पर कम से कम दस सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाय और तत्काल पूरे गांव में जाम पड़ी नालियों की सफाई कराया जाय। एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद सोमवार तक पूरे ग्राम पंचायत की सफाई कराने के साथ ही एक सप्ताह में पांच सफाई कर्मियों की तैनाती करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed