फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कैश वाहन से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध की मौत

कैश वाहन से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध की मौत

Tue, 27 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कैश वाहन से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध की मौत
गाजीपुर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कालेज के पास सोमवार को बैेंक के कैश वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।

नगर के बड़ा महादेवा निवासी श्याम सुंदर यादव (68) बाइक से बाजार आए हुए थे। बाजार से काम खत्म कर जैसे ही वह आदर्श इंटर कालेज के पास पहुंचे सामने से तेज रफ्तार से आ रही कैश वाहन की जद में आकर सड़क पर गिरने के बाद वृद्ध का सिर पहिए के निचे आ गया और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर पकड़े जाने के डर से चालक घटना स्थल पर ही कैश वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घंटना की सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर उप निरीक्षक नसीम अख्तर और शिवकुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed