{"_id":"59f612a24f1c1b9e678b8303","slug":"141509298850-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटना में चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटना में चार लोग घायल
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के देवा बैरनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा।
गांव निवासी सालिक बिंद (55) अपनी पत्नी राधिका (50) और पुत्री मीनू (15) घर के दरवाजे के सामने साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के धनुषधारी बिंद (46), गीता (40) और सविता (17) मौके पर पहुंचकर जमीन को लेकर कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष में लाठी डंडा चलने लगा। मारपीट की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची ने पुलिस घायल मीनू, सालिक, सविता और गीता को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दोनों पक्षों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।