फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बोरे में महिला का शव मिलने फैली सनसनी

बोरे में महिला का शव मिलने फैली सनसनी

Sat, 02 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बोरे में महिला का शव मिलने फैली सनसनी
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुहवल-ढढ़नी मार्ग के किनारे शुक्रवार को दिन में पानी भरे गड्ढे में बोरे में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करते हुए शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

सुहवल-ढढ़नी मागऱद पर ढढ़नी चट्टी से पांच मीटर पहले कुछ राहगीरों ने सड़क किनारे पानी लगे गड्ढे में पड़े एक बोरे को कुत्तों द्वारा नोचते हुए देखा। उस बोरे से दुर्गंध भी आ रही थी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोग बोरा में किसी का शव होने की आशंका व्यक्त करने लगे। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। बोरे को खोला तो उसमें से करीब 35 वर्षीया एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला का शव देखते ही लोगों में सनसनी फैल गई। महिला गुलाबी रंग का सलवार एवं रंगीन छींटदार कुर्ता पहने हुए थी। कान में सोने की बाली थी और हाथ के नाखून पर नेल पालिश लगी हुई थी। उसके शरीर के कुछ अंश पेट, गर्दन आदि पर जले के निशान थे। चेहरा पूरी तरह से चिपटा हो गया था। इससे पुलिस सहित अन्य लोग यह कयास लगा रहे थे कि शायद चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। लोगों की आशंकाओं में यह बात भी शामिल थी कि शायद महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां पर फेंका गया है। देर शाम करीब छह बजे घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जमानिया तेजवीर सिंह ने बताया कि सुहवल-ढढ़नी मार्ग के किनारे पानी लगे गड्ढे में बोरे में एक महिला का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जब तक पोस्मार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed