{"_id":"5ba2811f867a557fe732bb5c","slug":"131537376543-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी गया सामान अहाते से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी गया सामान अहाते से बरामद
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बरबरहना मुहल्ले में मंगलवार की रात कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शफीक अहमद के भाई के मकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। चोर मकान के पीछे अहाते में सारा सामान बोरा में रखे हुए थे। पुलिस ने छानबीन के दौरान सारा समान बरामद कर लिया।
बरबरहना निवासी जावेद अहमद तीन दिन पूर्व किसी काम से लखनऊ गए थे। मकान में ताला बंद था। मंगलवार की रात चोर मकान के पीछे से छत के रास्ते नीचे उतर कर कमरे का ताला तोड़ कर अंदर रखा इनवर्टर की बैटरी, फ्रिज का कंप्रेशर, गुल्लक सहित अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग मकान के गेट का ताला खोल कर अंदर गए तो देखा कि ताला टुटा हुआ है। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरी की सूचना शफीक अहमद ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहा पहुंची। पुलिस मकान के पीछे गई तो एक हाता में बोरा में बंद कुछ पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने उसे खोला तो चोरी का सारा सामान पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि मोहर्रम में शहर में जुलूस के चलते सभी लोग इधर उधर जा रहे थे। चोर पकड़े जाने के भय से सारा सामान मकान के पीछे हाता में छुपा दिये हों।