फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डूब रहे दो किशोरों में से एक को बचाया

डूब रहे दो किशोरों में से एक को बचाया

Wed, 06 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डूब रहे दो किशोरों में से एक को बचाया
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बच्छलकापुरा गंगा घाट पर बुधवार की सुबह छह बजे स्नान करने गए गड़ेरिया का पुरा निवासी दो किशोर गंगा में डूबने लगे। एक किशोर को तट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन दूसरा डूब गया।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम माह के चलते काफी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए आजकल घाट पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरिया का पुरा गांव के दो किशोर गांव से एक साथ गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। बच्छल का पुरा घाट पर स्नान करते समय दोनों साथी रोहित पाल एवं गोविंदा पाल गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों डूबने लगे। उनको डूबता देख घाट पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे। आनन-फानन में किशोरों को बचाने के लिए कई लोग पानी में कूद पड़े। लोगों ने रोहित पाल को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन गोविंदा पाल (15) पुत्र रामचंद्र पाल को नहीं बचा सके। किशोर को डूबने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। तहसीलदार रामआश्रय, क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह, कोतवाल विमल मिश्रा मौके पर पहुंच कर शव को स्थानीय मल्लाहों को लगा कर खोजना शुरू किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद बाहर से गोताखोरों को बुला कर देर शाम तक शव ढूंढने का प्रयास जारी रहा, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चला था। डूबा किशोर गोविंदा पाल रामचंद्र पाल का इकलौता पुत्र था, जो मुहम्मदाबाद कस्बा में एक निजी विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। उसकी चार बहनें अनिता, सुनीता, शैलू एवं शिटू हैं। मां धर्मशीला देवी एवं पिता रामचंद्र रो-रो कर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed