{"_id":"5cdaff9ebdec22077103545b","slug":"121557856158-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा करने पर चोरों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीछा करने पर चोरों ने युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में स्थित एक मकान में चोरी की वारदात करने के बाद चोर बगल के गांव धरमपुर गांव के एक मकान में घुसे। इस दौरान परिवार वालों की नींद टूट गई। उनके शोर पर ग्रामीण भी जागकर घरों से बाहर निकल गए। इस पर चोर भागने लगे। ग्रामीण उनका पीछा करने लगे। पकड़े जाने के भय से एक चोर ने गोली चला दी जो एक युवक को लगी। इसके बाद चोर फायर करते हुए भाग निकले। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। पुलिस ने एक मकान से चोरी किए गए टीवी को बंसवार से बरामद किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मालूम हो कि फिरोजपुर गांव निवासी बब्बन यादव का परिवार रोज की तरह सोमवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। देर रात चोर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। कमरा में रखे दो बक्से के साथ एलईडी टीवी उठा ले गए। इसके बाद चोर बगल के धरमपुर में पहुंचे और रविंद्र यादव के मकान में चोरी की नीयत से घुस गए। इसी दौरान खट-पट की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गए और चोर-चोर का शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की भी नींद टूट गई और वह घरों से बाहर निकले। अपने को घिरा देख चोर भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के भय से एक चोर ने ग्रामीणों पर फायर कर दिया। गोली रविंद्र के चचेरे भाई दरोगा (40) के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। चोर फायर करते हुए भाग निकले। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरों ने बब्बन यादव के घर से जो दो बक्सा उठाया था, उसे गांव के बाहर खेत में तोड़कर अंदर रखा पांच हजार नगदी, हजारों के चांदी के जेवरात और कीमती कपड़ा निकाल लिया था। पुलिस ने छानबीन में बंसवार से एलईडी टीवी बरामद किया। टीवी मिलने पर पुलिस यह आशंका जता रही थी कि शायद ग्रामीणों द्वारा पीछा करने की वजह से चोर टीवी को यहां पर छोड़कर भाग निकले होंगे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चोर आधा दर्जन की संख्या में थे। वह छोटे कद के थे। काला कपड़ा पहनने के साथ ही मुंह बांधा हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बब्बन यादव की तरफ से चोरी की तहरीर मिली है। गोली से घायल दरोगा यादव का वाराणसी में उपचार चल रहा है। अभी तक उसके परिवार वालों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इ
विज्ञापन
इ