फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने देंगे

किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने देंगे

Wed, 08 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने देंगे
गाजीपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अपराधियों को किसी भी सूरत में कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। करंडा थाना क्षेत्र में पत्रकार राजेश मिश्र की हत्या में शामिल फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में जमीन संबंधी विवाद की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इस तरह की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पुलिस की टीम के साथ ही राजस्व कर्मियों की टीम के माध्यम से विवादों का निपटारा कराने का प्रयास किया जाएगा। जिससे जमीन संबंधी विवाद न हो। जिले के सांप्रदायिक सद्भाव पर किसी कीमत पर आंच नहीं आने दी जाएगी। पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। शहर एवं गांव में जाम की समस्या की चर्चा करते हुए कहा कि चट्टी-चौराहों के किनारों किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पवित्र सावन माह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed