{"_id":"5a60e6ee4f1c1b76268b502b","slug":"121516300014-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चाय विक्रेता का हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चाय विक्रेता का हत्यारा
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो (गाजीपुर)।
थाना क्षेत्र के कहोतरी मोड़ स्थित एक चाय विक्रेता के हत्यारोपी को 15 महीने बाद पुलिस ने गुरुवार को भवरहा पुलिया से धर दबोचा। पकड़े गए हत्यारोपी पर गैर जनपदों में भी हत्या और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस पर 15 हजार का इनाम रखा था।
एसपी सोमेन वर्मा के निर्देश पर थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि 15 हजार का इनामिया और चाय विक्रेता का हत्यारोपी शातिर बदमाश भवरहा पुलिया के पास से कहीं जाने की तैयार कर रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस जब भवरहां पुलिया के पास पहुंची तो शातिर बदमाश भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नगीना मुसहर निवासी शेरमठ थाना करीमुद्दीनपुर और बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर और बगिया गांव बताया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नगीना एक शातिर अपराधी है, जिस पर चोरी, लूट और हत्या के कई आपराधिक मामले दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 15000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। यह गाजीपुर के अलावा बलिया, मऊ तथा आजमगढ़ क्षेत्र में भी कई आपराधिक वारदात कर चुका है। पुलिस पूछताछ में नगीना ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बीते 7 अगस्त 2016 की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के कहोतरी मोड़ पर स्थित पलक ज्वेलर्स की दुकान से तिजोरी चुराकर पीछे खेत में ले जाकर तोड़ रहे था। इसी दौरान चाय दुकानदार मंगला गौड़ शौच के लिए पीछे खेत की तरफ आए। पहचान छिपाने के लिए अन्य साथियों के साथ मिलकर राड और डंडे से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि 2011 में चोरी करते समय विरोध करने पर नगीना ने स्थानीय क्षेत्र के लीलापुर निवासी सुदर्शन राम की हत्या की थी। सफलता प्राप्त टीम में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, आरक्षी रोहित कुमार, नागेंद्र प्रसाद यादव, नसीमुद्दीन, मुहम्मद हुमायूं, दिनेश कुमार, रुस्तम हुसैन शामिल रहे।