फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गया जेल

प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गया जेल

Wed, 04 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गया जेल
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में बीते दिनों टांगी से प्रहार कर किसान को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा निवासी सुरेश सिंह यादव (55) का कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में खेत के पास ट्यूबवेल स्थित है। बीते 29 जून की सुबह करीब छह बजे सुरेश सिंह यादव के साथ बेलसड़ी के सत्य प्रकाश यादव से विवाद हो गया। इस बीच सत्य प्रकाश यादव ने टांगी से वार कर सुरेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में घायल सुरेश सिंह यादव के बेटे रमेश यादव पुरानी रंजिश बता कर सत्य प्रकाश के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सत्य प्रकाश यादव नामजद अभियुक्त था। सुबह आठ बजे उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed