फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लिपिक हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लिपिक हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
लिपिक हत्याकांड का खुलासा,  मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात महुआबाग चौराहे से वाहन चेकिंग के दौरान पीजी कालेज के लिपिक मिथिलेश मिश्रा की हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस कार्यालय में रविवार को इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने पत्रकारों यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने बताया कि कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा को सूचना मिली कि पीजी कालेज के लिपिक मिथिलेश मिश्रा की हत्या में मुख्य अभियुक्त उसका चचेरा भाई विशाल उर्फ अभिनव मिश्रा महुआबाग तिराहे की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की माने तो बीते पांच मई को लंगड़पुर गांव में पारिवारिक पंचायत के दौरान मिथिलेश मिश्रा की चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि लंगड़पुर में उसका पुश्तैनी मकान है, जिसके बंटवारे को लेकर सभी पक्षकारों के साथ वारदात के दिन मीटिंग रखी गई थी। वह अपने पिता के साथ आया हुआ था और बातचीत के दौरान हुए विवाद के चलते उसने मिथिलेश मिश्रा पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के दिन से फरार मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फरार चल हरे नामजद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed