फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सिवान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

सिवान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 08 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिवान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
सिधागरघाट(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवत गांव के सिवान में मंगलवार को दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की। मृतक के मुंह और नाक पर खून जमने से परिजन गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

सुरवत गांव के सिवान में मंगलवार को दिन में करीब दो बजे कुछ चरवाहों ने एक युवक का शव देखा। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर कई ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया। उस मोबाइल से फोन किया तो मृतक की पहचान पाली गांव निवासी सोहित राम के पुत्र श्रवण राम (30) के रूप में हुई। जानकारी होने पर कुछ ही देर बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि श्रवण मजदूरी करता था। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह घर से निकला था। जब देर रात तक नहीं आया तो हम लोगों ने सोचा कि शायद किसी परिचित के यहां गया होगा और अब-तब आ जाएगा। मृतक के मुंह और नाक पर खून जमा था। इससे परिजनों सहित अन्य लोग गला दबा कर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। मृतक के परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed