{"_id":"596f97dc4f1c1b71328b45b5","slug":"101500485596-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से टीवी सहित अन्य सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से टीवी सहित अन्य सामान उठा ले गए चोर
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के काजी मोहम्मद गाजी मुहल्ला में मंगलवार की रात चोरों ने एक बंद मकान को खंगाला। इस दौरान बड़ी एलसीडी टीवी सहित हजारों का सामान चोर लेकर चंपत हो गए। पीड़ित के रिश्तेदार पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष आसिफ खां ने कोतवाली में तहरीर दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
काजी मोहम्मद गाजी मुहल्ला निवासी अजहर खान नौ दिन पहले मकान में ताला बंदकर परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गए हैं। मंगलवार की रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद तीन कमरों का ताला तोड़कर उन्हें अराम से खंगाला। चोर आलमारी तोड़कर उसमें से सामान उठा ले गए। इसके अलावा बड़ी एलटीडी टीवी भी चोर भी उठा ले गए। बुधवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष आसिफ खां ने दरवाजा खुला देखा तो अंदर गए। अंदर देखा कि तीनों में कमरों में इधर-उधर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी भी टूटी थी और उसमें रखा सामान भी गायब था। हाल में लगी बड़ी एलसीडी टीवी भी गायब थी। जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। आसिफ खां ने मोबाइल से इसकी सूचना अपने भांजे अजहर को चोरी की सूचना दी। उन्होंने कोतवाली में चोरी तरहीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। आसिफ खां ने बताया उनका भांजा अजहर सऊदी में रहता है। ईद में वह घर आया था। परिवार को घुमाने के लिए नौ दिन पहले दिल्ली गया है। बताया कि अजहर के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चोर क्या-क्या सामान चुराकर ले गए है। नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सहेड़ी रेलवे क्रासिंग के पास सहेड़ी गांव निवासी रमाशंकर जायसवाल की मिठाई की दूकान है। रोज की तरह मंगलवार की देर शाम भी वह दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात पीछे से सेंध मारकर दूकान में घुस गए। इसके बाद अंदर रखा आठ टिन रिफाइन तेल,घी, सोनपापड़ी, लड्डू सहित अन्य मोबाइल लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। रमाशंकर ने बताया कि इसके पहले भी 65 हजार के समान की चोरी हो चुकी है।