फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress took out a march and submitted a memorandum addressed to the President.

Ghazipur News: कांग्रेस ने निकाली यात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Congress took out a march and submitted a memorandum addressed to the President.
सरजू पांडेय पार्क में जुटे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत- कांग्रेस
गाजीपुर। कांग्रेस के जिला पिछड़ा वर्ग विभाग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से सरजू पांडे पार्क तक यात्रा निकाली। इसके बाद नायब तहसीलदार सदर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग पर अत्याचार, पेपर लीक, प्राथमिक विद्यालयों के बंद होने समेत विभिन्न मुद्दे उठाए गए। डॉ. जनक कुशवाहा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव नहीं कराकर भाजपा को राजनीतिक नुकसान से बचाने का काम किया है। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष शंभू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और प्रदेश सचिव श्याम नारायण कुशवाहा ने सरकार पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, सुमेर कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्रा, नगीना पांडे, अखिलेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed