{"_id":"6ae65803266eeb52680e20b4","slug":"congress-members-took-a-pledge-to-defend-democratic-values-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-163101-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेसियों ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेसियों ने लिया संकल्प
विज्ञापन
रोडवेज बस डिपो परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर इंदिर गांधा व सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्य
- फोटो : doda news
गाजीपुर। शहर के रोडवेज बस डिपो परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर शनिवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीनों के चित्रों पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तीनों महान विभूतियों के देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का देश के लिए किया गया बलिदान कभी भुला नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश की संप्रभुता, आत्मसम्मान और एकता के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया था।
विज्ञापन
मौजूदा समय में देशवासियों को फिर से उनके साहस, दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी सोच से प्रेरणा लेने की जरूरत है, जबकि, सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। इसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। मौजूदा समय में इस महापुरुष के नाम केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव जी का जीवन त्याग, संघर्ष, शिक्षा और समाजवादी विचारधारा का प्रतीक है।
उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित समाज की कल्पना की। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए जनहित की लड़ाई को मजबूत करना होगा। इस मौके पर जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली आदि मौजूद रहे।