{"_id":"677d39dde90273e9fa0796b6","slug":"competitive-exam-cheating-gang-busted-ghazipur-police-arrested-four-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरो का भंडाफोड़ : गाजीपुर पुलिस ने चार को पकड़ा, पूछताछ में उगलवाए राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरो का भंडाफोड़ : गाजीपुर पुलिस ने चार को पकड़ा, पूछताछ में उगलवाए राज
Tue, 07 Jan 2025 07:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:57 PM IST
सार
प्रतियोगी परीक्षा में सेंधमारी कर नकल के अन्तर्राज्यीय गिरोह से संबंध रखने वाले चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
नकल कराने के गिरोह का भंडाफोड़ करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार अभ्युक्तों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिसिया पूछताछ में इन्होने बताया कि सार्वजनिक परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने में इलेक्ट्रानिक उपकरण , डिवाइस का प्रयोग करते है।
विज्ञापन
इसके साथ परीक्षार्थियों को पास कराने की अवधि में मूल अंकपत्र , ब्लैंक चेक, ब्लैक स्टाम्प पेपर, आधार कार्ड ले लेते है फोटो व नाम परीवर्तित कर हम लोग फर्जी आधार कार्ड व किसी भी स्कूल का प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से कूटरचित मुहर के माध्यम से तैयार कर प्रमाणित भी कर लेते हैं। सफलता मिलने के बाद उनके प्रमाण पत्रों को पूर्व निर्धारित मोटी रकम कम से कम दस लाख रुपये लेने के बाद वापस दिया जाता है।
विज्ञापन
अभियुक्तगण के विरूद्ध स्थानीय थाने में धारा 61(2),319(2),318(4),338,336(3),340(2),112(2) बीएनएस व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए अभ्युक्तों के नाम सर्वजीत सिंह, श्रवण यादव, पंकज कुमार राय, श्रवण कुमार हैं। इनके विरूद्ध गाजीपुर और आजमगढ़ के थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके पास से 03 अदद वाई फाई राउटर , सिम डिवाईस 10 अदद स्किन कलर (नैनो सिम ), सिम डिवाईस कागज मे 10 अदद (नैनो सिम ) , सिम डिवाईस 05 अदद टेप लगा हुआ (छोटा व बड़ा सिम), वाकी टाकी रंग काला -03 अदद , छोटा ब्लूटूथ सेल 19 अदद , कान की बग ब्लूटूथ छोटा 13 अदद , छोटा वाकी टाकी टेप लगा हुआ।
-03 अदद, चार्जर वाकी टाकी रंग काला– 06 , सिम फ्रेम – 06 अदद ,कान से बग निकालने हेतु मैगनेट - 01 अदद, मोबाईल चार्जर (नोकिया) – 04 अदद, HHMD- 01 अदद (सुपर स्कैनर- MD-3003B-1), पावर बैंक 01 अदद, चार्जर केबल सफेद 05 अदद, चार्जर केबल काला 04 अदद, चार्जर वाईफाई राउटर 01 अदद, मुहर पैड 01 अदद, फर्जी मुहर 10 अदद, 07 मोबाइल, परीक्षार्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र , ब्लैंक हस्ताक्षरित चेक, ब्लैंक हस्ताक्षरित स्टाम्प पेपर बरामद किया है।