फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children honored with medals

उत्कृष्ट बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया

Mon, 10 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Children honored with medals
मां कवली प्रेम सेवा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर कंधवारा में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप यादव ने कैंप का निरीक्षण कर दी गई जानकारी के बारे में पूछा। उन्होंने शिविर को बच्चों के प्रति लाभदायक बताते हुए कहा कि स्काउट-गाइड से बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होती है। बच्चों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने तथा साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव ने शिविर के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। स्काउट प्रशिक्षक रुपचंद्र यादव, प्रियंका सिंह, अफजाल मंसूरी ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर बच्चा यादव, नितीश यादव, जीतेंद्र यादव, राजेश यादव छेदी, रामू, गुलाब, हरेंद्र, सुरेंद्र, सत्येंद्र, अनिता यादव, नीरज यादव आदि उपस्थित थे। अंत में प्रधानाचार्य हवलदार यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed