{"_id":"57a0e1fc4f1c1bc3762b911c","slug":"child-woman-dies-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला और बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला और बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान सड़क हादसे में महिला और एक छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली गांव निवासी लक्ष्मण बिंद का बेटा संजय बिंद (12) आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल घूरन बाजार में कक्षा-चार का छात्र था। दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच बयेपुर गांव के पास बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल की बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया, इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीक के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। संजय की मौत से मां बिंदा देवी रो-रोकर बेहाल थी। मौजूद पास-पड़ोस की महिलाएं उसे सांत्वना देने में जुटी थी। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर लठिया गांव के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे बाइक की टक्कर से हेतिमपुर निवासी स्वारथ बिंद की पत्नी सुमेतरी (32) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए।