{"_id":"66ff0478ab2511e7c9009196","slug":"child-dies-due-to-electrocution-from-broken-wire-dead-body-lying-on-road-all-night-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-121390-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: टूटकर गिरे तार के करंट से बच्चे की मौत, रात भर रास्ते पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: टूटकर गिरे तार के करंट से बच्चे की मौत, रात भर रास्ते पर पड़ा रहा शव
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मौरा गांव से 200 मीटर दूर अमिरहां राजभर बस्ती में एक व्यक्ति के इकलौते बेटे की करंट से मौत हो गई। अवैध रूप से गुजरे खुले तार पर रातभर शव पड़ा रहा। सुबह घटना की जानकारी होने पर बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का आरोप था कि पिछले कई महीनों से शिकायत के बाद भी खुले तारों को नहीं हटाया गया। नतीजन बच्चे की जान चली गई। पीड़ित के पिता ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतक के पिता अशोक राजभर का कहना है कि मेरा बेटा आशीष राजभर (10) हमारे साथ बुधवार की शाम पांच बजे बाजार गया था। वहां से लौटने के बाद पिता-पुत्र पट्टीदार के यहां खाना खाने गए थे। इसके बाद घर चले गए। लेकिन कुछ देर बाद बेटा नहीं दिखाई दिया तो उसकी खोज करने लगे। सुबह सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के बाहर रास्ते पर टूटकर गिरे 440 बोल्ट के तार की चपेट में आने से आशीष की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन, परिजनों के साथ इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने शव को नहीं कब्जे में लेने दिया। वे मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। नौ बजे उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद मनोज पाठक, सीओ शेखर सेंगर, तहसीलदार सहित बिजली निगम के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने परिजनों सहित ग्रामीणों को समझा बुझाया, तब दस बजे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि मौरा गांव के कुछ लोग करीमुद्दीनपुर फीडर और बाराचवर फीडर से अवैध तरीके से बिजली का खुला तार लेकर गए हैं, जो अक्सर गिरता रहता है। इससे हादसे होते रहते है। इसकी कई बार शिकायत बिजली निगम से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के पिता को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया
एसडीओ विद्युत से मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता को आर्थिक मदद दिलाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।- मनोज पाठक, एसडीएम