फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Minister's mass marriage: Today 200 daughters will get married

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : आज 200 बेटियों के हाथ होंगे पीले

Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass marriage: Today 200 daughters will get married
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बृहस्पतिवार को आरटीआई में होगा। कार्यक्रम में 200 शादी कराई जाएगी। इसको लेकर बुधवार की देर शाम तक जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर एक महीने से तैयारी चल रही थी। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1575 शादियों का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर लगभग 600 आवेदन आए थे। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से 200 शादियां आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर टेंडर वगैरह की प्रक्रिया पूर्व में ही पूरी कर ली गई थी। वहीं देर शाम तक आरटीआई मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। योजना का लाभ पाने के लिए पहली शर्त है कि कन्या का अभिभावक मूल निवासी हो। शादी की तिथि तक कन्या की आयु 18 व लड़के की आयु 21 वर्ष होना चाहिए। योजना के तहत गरीब व निराश्रित परिवार को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन

एक शादी पर 51 हजार होगा खर्च : एक शादी के आयोजन पर 51 हजार रुपये खर्च होता है। 35,000 रुपये वधू के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाता है। 10 हजार रुपये से गृहस्थी का सामान दिया जाता है। जबकि छह हजार रुपये शादी के आयोजन पर खर्च होता है। समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि लगभग 200 शादियां कराई जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed