फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Central and state government poor and anti-labor

केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीब और मजदूर विरोधी

Fri, 26 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Central and state government poor and anti-labor
कासिमाबाद। केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीब और मजदूर विरोधी है । यह दोनों सरकारें झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर वाहवाही लूटने में लगी हैं। आने वाले समय में सरकार की घंटी जनता बजाएगी। यह बातें समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद ने शुक्रवार को कासिमाबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय चीन और भारत के बीच सीमा विवाद चल रहा है। इसके पीछे जाएंगे तो पता चलेगा कि यह सब बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव को देखकर किया जा रहा है। जब-जब देश और प्रदेश में चुनाव आते हैं भाजपा सीमाओं पर तनाव का ढोंग रचती है। कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के नाम पर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। सारे मजदूर गांव में बेरोजगार पड़े हैं। मनरेगा मजदूरों के नाम पर लूट मची है। थाना, तहसील सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। बिना पैसे के जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों सीबीआई और एनआईए का दुरुपयोग करती हैं लेकिन भाजपा की सरकार ने सभी सीमाएं तोड़ दी है। यही कारण है कि इस समय बसपा सुप्रीमो भी विरोधी दलों का विरोध करते हुए सरकार का पक्ष ले रही हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चुटकी लेते हुए कहा कि पेट्रोल पहले अमीरों का तेल कहा जाता था और डीजल गरीबों का तेल कहा जाता था लेकिन आज डीजल पेट्रोल से भी महंगा हो गया है। यानी सरकार अमीरों का बचाव कर रही है और गरीबों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रेस वार्ता में रामअवतार शर्मा, सुधीर यादव, बजरंगी यादव, सुरेंद्र यादव, चंद्रिका यादव, धर्मेंद्र यादव, बृजेश यादव, वीरेंद्र यादव, मु, तंजीम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed