फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cash and jewellery worth Rs 15 lakh stolen from retired tehsildar's house

Ghazipur News: रिटायर्ड तहसीलदार के घर से नकदी और 15 लाख के आभूषण चोरी

Sun, 23 Mar 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth Rs 15 lakh stolen from retired tehsildar's house
किशोहरी गांव में रिटायर्ड तहसीलदार के घर से शुक्रवार की रात 18 हजार नकदी और 15 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए थे। फिर अलमारी का लाॅकर तोड़कर उसमें रखा नकदी और आभूषण पर हाथ साफ दिया। देर रात एक बजे घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

किशोहरी गांव निवासी रिटायर्ड तहसीलदार चंद्रभान राम परिवार के साथ ससुर जमुना प्रसाद के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए घर पर ताला बंद कर जखनिया गए थे। शुक्रवार की रात करीब एक बजे चंद्रभान का पुत्र शैलेंद्र जब घर पहुंचा तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से 18 हजार नकदी, मांगटीका, गले का हार, अंगूठी, कान का सेट और अन्य कागजात पर हाथ साफ कर दिया। शैलेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed