{"_id":"6634174b79a66619760bc054","slug":"case-registered-against-two-including-the-operator-of-the-alleged-mental-hospital-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-114168-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कथित मानसिक अस्पताल के संचालक सहित दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कथित मानसिक अस्पताल के संचालक सहित दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव में संचालित सहारा जन कल्याण कथित मानसिक अस्पताल के संचालक और संस्थापक के विरुद्ध बुधवार की देर शाम पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जालसाजी एवं अवैध ढंग से संचालित किया जा रहा मानसिक अस्पताल का मंगलवार को एसीएमओ मुंशीलाल एवं एसडीएम अभिषेक कुमार ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला और न ही नोटिस के बाद भी प्रस्तुत किया गया। इस कारण से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रविरंजन ने सहारा जन कल्याण कथित मानसिक अस्पताल के संचालक विजय नारायण पाठक एवं अज्ञात संस्थापक के विरुद्ध तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रवि रंजन की तहरीर पर कथित मानसिक अस्पताल के संचालक विजय नारायण पाठक एवं अज्ञात संस्थापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
सोसायटी रजिस्ट्रेशन की हो रही जांच
जमानिया। अस्पताल सोसायटी रजिस्ट्रेशन के आधार पर संचालित किया जा रहा था। अब स्वास्थ्य महकमा सोसायटी रजिस्ट्रेशन के एंगल से जांच किया जा रहा है। इसके बाद ही अस्पताल सील करने का कार्य संभवतः किया जाएगा। दरअसल प्राप्त सोसायटी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज में 19-12-2018 से पांच वर्षों के लिए वैध पाया गया है। यहीं कारण है कि स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। इधर मदनपुरा गांव में संचालित सहारा जन कल्याण कथित मानसिक अस्पताल का संज्ञान मानव अधिकार आयोग ने ले लिया है और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।