फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case on stopping the waters of river Mangai

मंगई नदी का पानी रोकने पर केस

Sat, 12 Oct 2019 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case on stopping the waters of river Mangai
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मंगई नदी के बहाव को रोककर बिना किसी आदेश के मछली पकड़ने को लेकर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद राजेश कुमार गुप्ता के आदेश पर मत्स्य पालन अधिकारी चंद्रभान राम ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट करीमुद्दीनपुर थाने में दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को नदी किनारे से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगई नदी के बाढ़ से पूरा क्षेत्र घिरा हुआ था। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई दिनों से लोग बेहाल रहे। धीरे-धीरे बाढ़ का पानी घटने लगा। इसके बाद भी महेंद्र गांव के पास कुछ लोग पानी रोक कर मछली पकड़ने के लिए जाल डाले थे। इससे पानी नही कम हो रहा था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दुबिहा रोड पर सड़क जाम कर दिया था। किसानों की मांग थी कि पानी का अवरोध हटाया जाय। जाम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और नदी से जाल और लोहे की चादर को हटवा दिया था। जाल डालने से मना करने के बाद भी जाल न हटाने वालों के खिलाफ मत्स्य पालन अधिकारी चन्द्र भान राम की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने नदी किनारे से मनन राय ,विमलेश बिंद, राम व्यास बिंद, सोनवानी सुबेदार बिंद ,गुलाब बिंद रूपचंद बिंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस शेष नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed