फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case against two including JE for not depositing electricity bill money

Ghazipur News: बिजली बिल का पैसा जमा न करने पर जेई सहित दो पर केस

Wed, 05 Feb 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case against two including JE for not depositing electricity bill money
बिजली बिल का पैसा जमा न करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को जेई सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई जेई का वाहन चलाने वाले चालक सहित चार की तहरीर पर हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सकरताली गांव निवासी राजकुमार, मियांपुरा प्रवीण कुमार, बक्सूपुर निवासी प्रभु और चौकड़ी निवासी निरंजन राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जेई योगेंद्रदानी का वाहन राजकुमार चलाते थे। चालक जेई को लेकर क्षेत्र में मीटर चेकिंग के लिए आते जाते थे। जेई मीटर विभाग में तैनात हैं। राजकुमार सहित अन्य पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जेई अपने साथ भतीजे को लेकर वाहन से चलते थे और वसूली का पैसा जेई का भतीजा वसूलता था। पीड़ितों ने बताया कि बिल जमा करने और चालान कटवाने के लिए राजकुमार से आठ हजार, प्रवीण कुमार रावत से 90 हजार, प्रभु से 30 हजार और निरंजन से 75 हजार रुपये लिए हैं, लेकिन आज तक बिल जमा नहीं हुआ। जबकि पैसा दिए एक वर्ष हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed