फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar gave status of Hanuman to King Suheldev

Ghazipur News: राजा सुहेलदेव हनुमान जी की तरह थे, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही ये बात

Mon, 17 Feb 2025 04:32 PM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज एजेंसी, मरदह (गाजीपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मरदह (गाजीपुर)। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Feb 2025 04:32 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजा सुहेलदेव हनुमान जी की तरह थे। सुहेलदेव का नाम लेने से समाज में भय फैलाने वाले असुरों का विनाश हो जाता है। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar gave status of Hanuman to King Suheldev
जनता को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजा सुहेलदेव हनुमान जी की तरह थे, जिस तरह हनुमान जी का नाम लेते ही भूत-प्रेत की बाधाएं खत्म हो जाती हैं, वैसे ही सुहेलदेव का नाम लेने से समाज में भय फैलाने वाले असुरों का विनाश हो जाता है, उनमें राजा के नाम का भय फैल जाता है और उनका नाश हो जाता है।

विज्ञापन


रविवार की शाम गांव बरेंदा में ग्रामीणों के सहयोग से बनाई गई राजा सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुहेलदेव के वंशज होने के नाते जब सदन में मैं बोलता हूं, तो मुख्यमंत्री और स्पीकर कहते हैं, अब चुप हो जाओ राजभर बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


राजनीति के क्षेत्र में यूपी से ज्यादा बिहार के माहौल को गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब युवा अपने देश के हित के बारे में समझ चुके हैं। सुभासपा और भाजपा दोनों मजबूत दल एक साथ होकर सबके दांत खट्टे करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, प्रधान राजबहादुर सिंह, उमरावती सिंह, राजू राजभर, वेदप्रकाश सिंह, अवधेश राजभर, आशुतोष चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed