फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bridge began picketing to demand an indefinite

पुल की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू

Thu, 05 Feb 2015 11:36 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bridge began picketing to demand an indefinite

 इंदौर में गोधनी नदी के पास ग्रामीण युवा संघर्ष समिति की ओर से आठ सूत्री

विज्ञापन
मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। सभा को संबोधित करते हुए डा. राणाविजय राजभर ने कहा कि इंदौर बांध पुरवे पर पुल की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो समिति आंदोलन को धार देने को बाध्य होगी।


कहा कि बांध पर पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को अन्य रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। इसकी वजह से समय की बर्बादी के साथ ही लोगों को अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। पौराणिक महत्व वाले महाहर धाम जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है।


पुल के निर्माण के बाद लोगों को 15 की जगह सात किमी की ही दूरी तय करनी पड़ेगी। मौके पर पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्न देवी ने हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। धरने में मुलायम सिंह यादव, हरिप्रसाद पांडेय, तेजालाल राजभर, मोतीराम कनौजिया, सद्दाम अंसारी, सुनील पटेल, प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह, बैजनाथ राजभर, मोहर यादव, बहादुर राम आदि शामिल थे। अध्यक्षता भिखारी राजभर तथा संचालन रामचंद्र राजभर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed