फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bother in a humid heat

उमस भरी गर्मी में जाम ने किया परेशान

Tue, 08 Aug 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bother in a humid heat
लंका तिराहा पर लगा जमा में फंसे लोग।
जिला अस्पताल, लंका और लाल दरवाजा मार्ग पर आए दिन जाम लगने की वजह से आवागमन करने वालों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। कोई भी दिन ऐसा खाली नहीं जा रहा है, जिस दिन लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। कभी आधा तो कभी डेढ़ से लेकर दो घंटे तक रफ्तार थमी रह रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल और लंका के पास जाम लगने से एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में लोग पसीना बहाते हुए जाम समाप्त होने का इंतजार करते रहे। लंका से लेकर रौजा तक सेना के जवानों की करीब 100 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियां भी इस जाम में फंसने के बाद आधे घंटे तक रेंगती रहीं।
विज्ञापन

शहर में तेजी से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। खास कर जिला अस्पताल, लाल दरवाजा और गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर लंका पर आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक कभी एक-दो तो कभी तीन से लेकर चार घंटे तक वाहनों के पहिए थम रह रहे हैं। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे लंका में जाम का झाम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। वाहनों के निकलने की कौन कहे, पैदल आवागमन करने वाले भी आगे बढ़ने के लिए दाए-बाए देखने लगे। भीषण गर्मी में पसीना पोंछते हुए लोग वाहनों को आगे-पीछे करने के लिए बहस के साथ ही किचकिच करते रहे। जाम में सेना के जवानों की भी 100 से अधिक गाड़ियां फंसी हुई थी।

मजबूरन जवानों को सड़क पर उतरना पड़ा और तब जाकर जाम समाप्त हुआ। उधर जाम की सूचना मिलने के बाद पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी काफी देर बाद पहुंचे और किसी तरह से आवागमन को सुचारु कराने में जुट गए। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच दिन में करीब 11 बजे जिला अस्पताल के पास जाम की जहमत शुरू हो गई।


कुछ ही देर में अस्पताल से लेकर कोतवाली तक भीषण जाम लग गया। जाम में अन्य लोग फंसे थे, वहीं जिला अस्पताल जाने वाले कई मरीज भी गर्मी में पसीना पोंछते हुए भीड़ में हांफते रहे। पीछे से आ रहे वाहन चालकों की जैसे ही जाम पर नजर पड़ रही थी, वे बचने के लिए वाहनों को घुमाकर रास्ते से रवाना हो रहे हैं। इससे अन्य मार्गों पर भी आवागमन का दबाव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed