फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bomb

स्टेट बैंक में बम की सूचना पर हलाकान रही पुलिस, मची अफरातफरी

Tue, 02 Mar 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
bomb
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार को बम लगा होने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस छानबीन करती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस दौरान बैंक का कार्य ठप रहा। अब पुलिस गलत सूचना देने वाले की तलाश में जुटी हुई है। डायल 112 नंबर पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बम लगा हुआ है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। कोतवाल पुलिस टीम के साथ बैंक की मुख्य शाखा में पहुंचे। सभी को बाहर कर परिसर की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध वस्तु नही मिली। इसके बाद पुलिस ने नगर के नवापुरा मोड़ पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा पर भी जाकर जांच पड़ताल की, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। अब पुलिस बम की गलत सूचना देने वाले व्यक्ति को चिन्हित करने में जुटी हुई है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक में बम होने की सूचना मिली थी। लेकिन जांच में सूचना गलत पाई गई। अब अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की काल डिटेल निकलवा कर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed