फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP is anti-backward

भाजपा घोर पिछड़ा विरोधी, उसकी कथनी और करनी में काफी फर्क

Thu, 26 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
BJP is anti-backward
पूर्वांचल दौरे पर निकले समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा घोर पिछड़ा विरोधी है। उसकी कथनी और करनी में काफी फर्क है। वह झूठ बोलकर वोट तो पिछड़ों का ले लेती है, लेकिन वह पिछड़ों के हित में कोई फैसला नहीं लेती। वह गरीबों और पिछड़ों को मिलने वाले सामाजिक न्याय के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध से खफा होकर प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ लामबंद हुई है। उन्होंने अति पिछड़ा समाज से भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अगर एकजुट नहीं हुए तो पिछड़े समाज को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। भाजपा देश की संपत्ति को लगातार बेचकर देश को खोखला करने का काम कर रही है। इस अवसर पर राजेश कुशवाहा, हरेंद्र विश्वकर्मा, अशोक कुमार बिंद, निजामुद्दीन खां, सिकंदर कनौजिया, विभा पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed