फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bikers beaten driver till half death

बाइक सवारों ने डंपर चालक को पीटा, हालत गंभीर

Wed, 13 May 2020 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
bikers beaten driver till half death
खानपुर। थाना क्षेत्र के शादीभादी-बाबतपुर सड़क मार्ग पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार छह लोगों ने एक  डंपर चालक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सैदपुर सीएचसी भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी महातिम यादव का पुत्र डंफर चालक गुड्डू यादव (25) मंगलवार की रात तेलियानी के पास बालू गिराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच रात करीब दस बजे शादीभादी-बाबतपुर मार्ग पर शादीभादी गांव के पास तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने लाठी-डंडे से पीट कर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। जानकारी होते ही ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए एंबुलेंस से सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया। चालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed