फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BDO found missing under SDM inspection

एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले बीडीओ, बाद में पहुंचे

Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
BDO found missing under SDM inspection
मौधा। शासन द्वारा भले ही सरकारी दफ्तरों में पहुंचने का समय सुबह दस बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन अधिकांश कार्यालयों पर अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को सैदपुर एसडीएम विक्रम सिंह ने विकास खंड कार्यालय का जब निरीक्षण किया, तो खुद खंड विकास अधिकारी गायब मिले। अधिकारी के पहुंचने की सूचना पर वह 45 मिनट लेट दफ्तर पहुंचते।
विज्ञापन

सैदपुर ब्लाक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफे की हकीकत जानने उपजिलाधिकारी सैदपुर विक्रम सिंह शनिवार को ठीक 10:20 पर पहुंचे थे। उन्हें वहां का मुख्य गेट तो खुला मिला। लेकिन खण्ड विकास अधिकारी समेत पूरे दस कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने बताया कि उनके रहते एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित और बीटी अक्षय भारती तो दफ्तर आ गए थे। लेकिन अमरनाथ चौरसिया, अनिल राय, अरविंद यादव, सुजीत कुमार, प्रत्यूष त्रिपाठी, विनोद कुमार, शिवनाथ, शैलेन्द्र विश्वकर्मा और जितेन्द्र सिंह आदि कर्मचारी 10:45 तक भी ब्लाक कार्यालय नहीं पहुंच सके थे। इस लेटलतीफी पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई और कहा कि वे अपनी रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed