फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bahadurganj Nagar Panchayat President Reyaz Ansari arrested by Ghazipur Police

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी गिरफ्तार, फर्जी हस्ताक्षर का है केस

Tue, 31 Dec 2024 08:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 31 Dec 2024 08:17 PM IST
सार

बहादुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष रेयाज अंसारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी रेयाज अंसारी प्रबंध समिति को भंग कर नया गठित करने के फिराक में था। उसने कूटरचित दस्तावेज बनाकर सात सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर किया था। 

विज्ञापन
Bahadurganj Nagar Panchayat President Reyaz Ansari arrested by Ghazipur Police
घटना की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रबंध समिति पर अवैध तरीके से कब्जा करने की नियत से कूटरचित दस्तावेज बनाकर सात सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रबंध समिति को भंग कर नया गठित करने के फिराक में था। सोमवार की देर शाम प्रबंधक हाफिज अब्दुल गनी ने नपं अध्यक्ष सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


प्रबंध समिति को भंग कर नया करना चाहता था गठित 
सीओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि बहादुरगंज नगर पंचायत में मदरसा मदरसतुल मसाकिन के नाम से संचालित है। इसके प्रबंधक हाफिज अब्दुल गनी हैं। बताया कि बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ड नंबर आठ पक्का हाता निवासी रेयाज अंसारी प्रबंध समिति पर कब्जा करना चाहता है। इस नियत से उसने आरोपी परवेज अंसारी, नसीर अहमद, शकील अख्तर के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया।
विज्ञापन


Bahadurganj Nagar Panchayat President Reyaz Ansari arrested by Ghazipur Police
अस्पताल में भर्ती रेयाज अंसारी - फोटो : अमर उजाला
कूटरचित दस्तावेज बनाकर सात सदस्यों का फर्जी किया था हस्ताक्षर
यहीं नहीं कूटरचित दस्तावेज पर प्रबंधक और समिति के सात सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर बनाया और उसे असली दस्तावेज की तरह चिटफंड कार्यालय वाराणसी में दाखिल कर नई प्रबंध समिति बनाने का प्रयास किया। इस मामले में मदरसा मदरसतुल मसाकिन के प्रबंधक हाफिज अब्दुल गनी ने रेयाज अंसारी, परवेज अंसारी, नजीर अहमद और शकील अख्तर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। 

सीओ ने बताया कि रेयाज अंसारी ने पूर्व में भी अपनी पत्नी का फर्जी कूटरचित अभिलेख तैयार करवाकर अध्यापक की नौकरी दिलाने और गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है। आरोपी रेयाज को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घबराहट की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती 
कार्रवाई के बीच ही मंगलवार की शाम को रेयाज अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। उसे घबराहट की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed